हिमाचल वेलफेयर सभा रूपनगर 26 अप्रैल को मनाएगी हिम- उत्सव 2026

रूपनगर ( Bai G Punjabi )

हिमाचल वेलफेयर सभा रजि. रूप नगर 26 अप्रैल को वार्षिक महोत्सव हिम -उत्सव 2026 के रूप में बड़ी धूमधाम से लहरी शाह मंदिर के धर्मशाला हाल में मना रहे हैं। सभा के अध्यक्ष सोमराज शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हिमाचल वेलफेयर सभा अपना वार्षिक महोत्सव मान रही है जिसमें हिमाचल के सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के कार्यक्रम एवं हिमाचली धाम का विशेष प्रबंध किया गया है। इसमें हिमाचली कारीगरों के हाथों की बनाई हुई हिमाचली टोपी की स्टाल भी लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम का सिर्फ एक ही उद्देश्य हैं कि हमारी नई पीढ़ी जो की अलग-अलग प्रदेशों में रह रहे हैं और उनको हिमाचल की संस्कृति एवं कलाकृति के साथ जोड़ने का है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार माननीय अनुराग सिंह ठाकुर होंगे।

Scroll to Top