
रूपनगर ( सोम राज शर्मा)
नानकपुरा गांव के एक घर में बीती रात लगभग करीब 8:00 बजे घर के लोग बाहर गली में घूम रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक काफी बड़ा सांप उनके घर के साथ लगती दीवार के पास बैठा हुआ है और इतने भारी सांप को देखकर सभी लोग भयभीत हो गए उन्होंने अपने आस पड़ोस फोन किया तो और भी लोग वहां पर इकट्ठे हो गए। उसके बाद वह सांप धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा और घर के मुखिया ने रेंज ऑफिसर राज देवेंद्र सिंह समरा को इस घटना से अवगत करवाया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि थोड़े ही समय में आपके पास हमारे कर्मचारी जो सांप को पकड़ते हैं वह पहुंच जाएंगे तो कुछ ही समय में वन विभाग से जगबीर सिंह वन गार्ड व गुरमुख सिंह ड्राइवर मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप को पकड़ा और अपने साथ ले गए उन्होंने बताया कि इस सांप को हम दूर कहीं जंगल में छोड़ देंगे नानकपुरा कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया और सांप के पकड़े जाने पर चयन की सांस ली। और इलाके के सभी लोगों से निवेदन किया कि अगर आपको भी कहीं कोई जंगली जीव मुसीबत में या फिर कोई सांप ऐसी हालत में मिलता है तो उनको मारना नहीं चाहिए क्योंकि हर एक जीव को जीवन जीने का अधिकार है तो जिस तरह नानकपुरा कॉलोनी के लोगों ने सांप को वन विभाग के सुपुर्द किया इस तरह आपको भी इस पुण्य के कार्य में जरूर भाग लेना चाहिए।

