इकबाल सिंह लालपुरा ने पीएम मोदी को जीएसटी सुधारो के लिए दिया धन्यवाद

पंजाब सरकार को उद्योग व जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने की दी नसीहत

रूपनगर 22 सितंबर (अवतार सिंह कंबोज)

राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि“नवरात्रि के पहले दिन के सूर्योदय के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर देश एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि सूरज देव के उदय होते ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार लागू हो गया है ।”घर–घर को राहत, किसानों और छात्रों के लिए बड़ा सहारानई जीएसटी दरों के तहत अब घर के ज़रूरी सामान जैसे – तेल, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट, शेविंग उत्पाद, घी, चीज़, बर्तन, बच्चों की बोतलें और डायपर 18% या 12% से घटाकर केवल 5% पर ला दिए गए हैं।कृषि क्षेत्र को भी सीधी राहत दी गई है। ट्रैक्टर, टायर, ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर, कीटनाशक और मशीनरी पर जीएसटी घटकर 5% रह गया है।स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल ऑक्सीजन, थर्मामीटर, डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर और चश्मे भी अब 5% पर हैं, जबकि स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को शून्य कर दिया गया है।शिक्षा के क्षेत्र में नोटबुक, पेंसिल, क्रेयन, नक्शे और ग्लोब पर जीएसटी समाप्त कर दिया गया है।उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा पूरा लाभ

लालपुरा ने स्पष्ट किया है कि कंपनियां और डीलर इन लाभों को रोक नहीं पाएंगे। जीएसटी अधिकारी हर महीने निगरानी करेंगे ताकि मुनाफा खोरी पर अंकुश लगाया जा सके। इससे उपभोक्ताओं का जीएसटी व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।

प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पंजाब को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में पंजाब का जीएसटी राजस्व ₹1,936 करोड़ था, जो अगस्त 2025 में बढ़कर ₹2,199 करोड़ हुआ यानी 14% की वृद्धि। लेकिन हरियाणा और बिहार जैसे छोटे राज्यों की तुलना में यह बहुत कम है।अगस्त 2025 तक पंजाब के पास केवल 1,82,184 जीएसटी पंजीकरण हैं, जबकि हरियाणा के पास 2,51,762 और बिहार के पास 3,01,203 पंजीकरण दर्ज हैं।

लालपुरा ने कहा कि पंजाब की कृषि पर अत्यधिक निर्भरता, बड़े औद्योगिक केंद्रों की कमी और निवेश नीतियों की अस्पष्टता इसकी आर्थिक कमजोरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब सरकार को नई औद्योगिक नीति लाकर बड़े निवेश आकर्षित करने चाहिए। व्यापारियों, सेवा प्रदाताओं और उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित करना चाहिए। एमएसएमई और स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन देना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

लालपुरा ने कहा –“नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी सरकार हर भारतीय के कल्याण के लिए समर्पित है। अब पंजाब का कर्तव्य है कि वह इस अवसर को पकड़े, हरियाणा और बिहार से सीख ले और एक मजबूत, औद्योगिक और आत्मनिर्भर राज्य बने।

इस मौके जगदीश चंदर कजला, सतिंदर नागी, लखबीर सिंह, दीपक अग्रवाल, संजय मल्होत्रा, संजीव सूद, राजीव, डॉ. राजीव शर्मा, सनी गोयल, राजीव गुप्ता (सीए), उदय वर्मा (एडवोकेट), तजिंदर सिंह, महेश कपूर, रमन जिंदल, गगन गुप्ता, हिम्मत सिंह, परवीन कुमार, परमजीत सिंह (रोलूमाजरा) उपस्थित रहे।

Scroll to Top